फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम ने राजमिस्त्री को उठाया, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के राज मिस्त्री ने क्राइम ब्रांच टीम पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया। रविवार की रात में पीड़ित परिवार ने एसपी आवास पहुंचकर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर क्राइम ब्रांच टीम ने राज मिस्त्री को छोड़ दिया।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी संजय पुत्र मोहम्मद राज मिस्त्री है। वह ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर के स्कूल में कमरे का निर्माण कर रहा है। उसने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे के लगभग वह काम कर रहा था। आरोप है कि इसी समय क्राइम ब्रांच टीम पहुंची और उस शराब शराब बेचने का आरोप लगाकर उठाकर ले गई। रास्ते में कई जगह मुंह में रुमाल ठूंस कर उसकी पिटाई की। पीड़ित परिवार के लोग रात्रि में कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर रात्रि में एसपी आवास पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस बिना वजह निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। गांव में कई लोग शराब बेचते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती है। पीड़ित संजय कोई शराब नहीं बेचता है। हंगामा बढ़ता देखकर क्राइम ब्रांच की टीम ने रात्रि में ही उसे छोड़ दिया। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शराब बेचनेे की सूचना मिली । युवक को पूछताछ के लिए लाया गया । वह जो आरोप लगा रहा है, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती को पीट कर घायल किया
बागपत। नसीम पुत्र छोटे निवासी टेलीफोन एक्सचेंज बागपत ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोसी से बच्चों को लेकर विवाद हो गया । चार-पांच लोगों ने बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को वह अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस लौटा तो आरोपियों ने फिर से हमला बोल दिया। इससे उसकी पत्नी भी चोटिल हो गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि मकान छोड़कर नहीं गए तो जान से मार देंगे। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें