फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के हौज में मिली व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव के जंगल में बाघू निवासी किसान के नलकूप के हौज में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर शराब का अध्धा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में पानी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

बाघू गांव निवासी बलराज सिंह पुत्र अजब सिंह का नलकूप सिसाना गांव के जंगल में है। किसान बलराज ने बताया कि वह रविवार की सुबह नलकूप पर गया तो हौज में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और हौज से शव को बाहर निकाला। हौज के पास देशी शराब का अध्धा, नमकीन, गिलास पड़े मिले। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मृतक की औसतन उम्र 50 वर्ष के लगभग है। वह सफेद रंग का कुर्ता-पैजामा पहने हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह हौज पर बैठ कर शराब पी रहा होगा। नशे में हौज में गिर गया और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कई जगह ऑपरेशन के निशान भी है। एक हाथ की कलई भी टूटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौैत का कारण स्पष्ट होेगा। किसान बलराज सिंह ने शव मिलने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें