फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट- यह खबर बड़ौत न्यूज डायरी में भेजी गयी थी, जब तक मुकदमा कायम नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रविवार को जेवी इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा के दौरान देरी से आने वाले अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्य से हाथापाई व परीक्षा में बाधा डालने सहित गेट तोड़ने के मामले मेें पुलिस ने दो नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को जेवी कॉलेज में प्रथम पाली में टीईटी परीक्षा के दौरान 10 बजे 15 मिनट तक प्रवेश का समय रखा गया था, लेकिन कुछ अभ्यार्थी निश्चत समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। कुछ पर कागज पूरे नहीं थे और कुछ समय अवधि के बाद आए। इस दौरान प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने उन्हें रोका तो उनके साथ हापाथाई कर दी गई। जब गेट बंद किया तो उसे भी तोड डाला और परीक्षा मेें बाधा डालने का प्रयास किया। इस संबंध में प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने प्रवेन्द्र तोमर बिजवाडा, अनिल निवासी किरठल को नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने की धारा 147 व जान से मारने की धारा 332, 504, 506 मेें मामला दर्ज कर लिया है। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और अज्ञात लोगों की वीडियो के माध्यम पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें