फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों से वसूला गया सात हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी कृष्णचंद्र व एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी सहित नगर पालिका कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहा और सद्भावनापुल स्थित दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान सात दुकानों पर पालिथीन मिली। जिनसे सात हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई।
विज्ञापन

पालिथीन का उपयोग नहीं करने और उस पर विराम लगाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से पालिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही दुकानों पर छापेमारी कर पालिथीन जब्त की जा रही है। साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जिसके क्रम में बुधवार को नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी कृष्णचंद्र व एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी सहित नगर पालिका कर्मचारियों की टीम बुधवार को पालिटेक्निक चौराहा और सद्भावनापुल अचानक पहुंचे। इस दौरान दोनों स्थानों पर लगभग 25 दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान सात दुकानों पर पालिथीन मिली। जिनसे सात हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।टीम में सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, मिथिलेश, डीपीएम अमित यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें