फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कालोनी में मकान पर पथराव, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

माता कॉलोनी में सरकारी सबमर्सिबल पंप सेट से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में 10-12 लोगों ने मकान पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। झगड़े में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में घायलों ने कोतवाली मेें तहरीर दी।
विज्ञापन

माता कॉलोनी बागपत निवासी इलियास के परिवार की महिलाएं गली में लगे सरकारी सबमर्सिबल पंप सेट से पानी भरने गई । इसी दौरान भाई नाजर के परिवार की महिलाएं भी पानी भर रही थी। पानी भरने को लेकर उनका विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर नाजर पक्ष के 10-12 लोगों ने इलियास के मकान पर हमला बोल दिया और पथराव कर दिया। परिवार के लोग जान बचाकर मकान में बंदर घुस गए और किवाड़ बंद कर लिया। हमलावर छत से मकान में घुसे और लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें इलियास, उसकी पत्नी साबरा, बेटी गुलशन, जाहिदा, बेटा आश मोहम्मद, असलम, आसिफ घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में इलियास ने अपने ही भाई समेत 10-12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें