फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में अधिक किराया लेने पर कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत से बुढ़ाना जा रही बड़ौत डिपो की बस मेें बामनौली पुलिस चौकी के नजदीक किराया अधिक लेने को लेकर परिचालक और यात्रियों मेें कहासुनी हो गई। बाद में हंगामा बढ़ता देखकर सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह बड़ौत डिपो की एक बस सवारियों को लेकर बुढ़ाना जा रही थी। बिजरौल गांव से दो व्यक्ति बामनौली के लिए बस मेें चढ़े तो परिचालक ने उनसे किराए के 20 रुपये मांगे। यात्रियों ने परिचालक को 12 रुपये दिए। परिचालक ने 12 रुपये लेने से मना करते हुए यात्रियों से बस से उतरने को कहा। इस पर यात्री भड़क उठे और वहां पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर बामनौली पुलिस चौकी से दो-तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में बस बुढ़ाना की ओर रवाना हो गयी। स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें