बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले में एक युवक अपनी चाची को ब्लैक मेल कर दो साल से बलात्कार करता रहा और अब चाची की बेटी के साथ भी दुराचार करने का प्रयास किया तो महिला सहन नहीं कर पाई। महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के एक मोहल्ले में आठ साल से एक परिवार रहता है। उनके 16 वर्ष की एक बेटी भी है। दो साल पहले महिला का भतीजा जबरन घर में रहने लगा और घर में कैमरे भी लगा दिए। उसने महिला के बेटी की नहाते समय सहित अन्य प्रकार की नग्न वीडियो बना ली। बाद में अपनी चाची को यह कहकर ब्लैक मेल करनेे लगा या तो तुम मेरे से शारीरिक संबंध बना लो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। दो साल से वह चाची से दुष्कर्म करता रहा, अब हाल में उसने चाची की बेटी के साथ भी दुराचार करने का प्रयास किया । चाचा ने विरोध किया तो उसे भी मारने की धमकी दी। महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची और भतीजे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसएसआई हेमेन्द्र बालियान ने कहा इस मामले तहरीर आई है। जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई होगी।