फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के बाहर महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत ।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय बागपत में चल रहे मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची महिला पर कचहरी के बाहर जानलेवा हमला किया । पति और जेठ ने महिला के बाल पकड़ कर सड़क घसीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस संबंध में महिला ने पति और जेठ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घायल नीतू सिंह पुत्री चमन लाल डूंडाहेड़ा गांव की रहने वाली है। उसके पिता ने 10 दिसंबर 2016 में उसकी शादी सचिन पुत्र रामकिशन निवासी तुगलकाबाद दिल्ली के साथ की। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे । ससुराल वाले कार और सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया । शादी के छह माह बाद ही ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया । महिला ने बागपत महिला थाने में पति, जेठ, जेठानी समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। अब यह मामला परिवार न्यायालय बागपत में चल रहा है। मंगलवार को नीतू अपनी मां जावित्री देवी के साथ मुकदमे की तारीख पर बागपत कोर्ट में आई । कचहरी के बाहर उसकी मां पानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान उसका पति सचिन और जेठ संजय कचहरी पहुंचे और उन्होंने गली गलौच कर उस पर हमला बोल दिया। दोनों ने बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिया। हमलावरों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई और सूचना पर कचहरी चौकी पुलिस मौैके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। घायल महिला ने बागपत कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें