बागपत। मंडोला-फिरोजपुर मार्ग पर रविवार की देर रात्रि में किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने नहीं हुए था।
मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। युवक रविवार की देर रात्रि अपनी बाइक से मंडोला-फिरोजपुर मार्ग से कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा है। । पुलिस के अनुसार देर रात शव की पहचान बिहार प्रदेश निवासी उमेश (35) के रूप में हुई। उमेश करीब दस साल से जिले में ही रह रहा था। क्षेत्र के ईंट भट्टे पर वह मजदूरी करता था। रविवार की रात में करीब आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर भट्टे से टटीरी लौट रहा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश का सिर सड़क पर जा लगा। हेलमेट नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई।