फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और कान्हड़ के बीच अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

रविवार को बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और कान्हड़ के बीच दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें शाहपुर निवासी शमीम और उसकी पत्नी सलमा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा । वहां के चिकित्सकों ने सलमा को जिला अस्पताल रेफर किया। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर अल्टो कार की टक्कर लगने से बुढ़ाना निवासी बाइक सवार अनीस और उसकी बहन साजो घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों घायलों को बुढ़ाना में अस्पताल भर्ती कराया। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने दोघट थाने में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें