फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकाली में संघर्ष, सिपाही समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। टुकाली गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दंपति घायल हो गए। बचाव में पहुंचे बीएसएफ के सिपाही के सिर पर भी डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के गांव टुकाली निवासी गोलू और मनोज पक्ष के बीच सोमवार की रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच लाठी-डंडे चले। इसमें मनोज और उसकी पत्नी सोनू घायल हो गई। दूसरे पक्ष से भी एक युवक चोटिल हो गया। बचाव में पहुंचे पड़ोस के ही बीएसएफ में तैनात सिपाही मांगेराम पर भी हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जो छुट्टी लेकर अपने घर पर आया हुआ था। इससे हंगामा हो गया। पड़ोस के अन्य लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मांगेराम की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें