फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकतें का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से अश्लील हरकतें का आरोप
विज्ञापन

बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें की गईं। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 29 अक्तूबर को करीब तीन बजे बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। पता चलने पर आरोपी के परिजनों को बताया तो उन लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर धमकी दी। इसकी शिकायत रमाला थाने पर की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। एसपी जय प्रकाश ने उसको मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उधर रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि व्यक्ति जिस युवक पर आरोप लगा रहा है, वह दिव्यांग है। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। जांच की गई तो आरोप गलत पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें