फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए लाई गई शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठे पर पकड़ी निकाय चुनाव के लिए लाई गई शराब
विज्ञापन


पिलाना (बागपत)। बालैनी पुलिस ने एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस को आशंका है कि यह शराब निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन

ागपत-मेरठ मार्ग पर दत्तनगर गांव के मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे पर अवैध शराब होने की सूचना पर बालैनी पुलिस ने मंगलवार को छापामारी की। जिस स्थान पर ईंट पकाई जाती है, वहां पर शराब की पेटियां रखी मिली। पुलिस गाड़ी में लादकर शराब को थाने ले आई। यह भट्ठा फिलहाल बंद है। पुलिस को आशंका है कि यह शराब निकाय चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए लाई गई थी,लेकिन उससे पहले ही पकड़ी गई। भट्ठे से जुड़ा एक व्यक्ति चुनाव लडने की भी तैयारी में है। इससे ओर ज्यादा संभावना जताई जा रही है। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि भट्ठे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भट्ठे पर शराब छुपाकर रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह निकाय चुनाव में सप्लाई होनी थी। शराब किसकी है। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें