फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने मासूम के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट / दाहा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने गांव के ही दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर बच्चे का मेडिकल कराया है। पीड़ित बच्चे की मां ने दोघट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे घर क्षेत्र के गांव में एक बच्चा बाजार में सामान लेने के लिए गया । रास्ते में खड़े गांव के ही एक किशोर ने उसे अकेला देखा और एक सुनसान गली में ले गया और वहां डराकर कर उसके साथ कुकर्म कर दिया और बताने पर मारने की धमकी दी। घर पहुंचते ही बच्चे ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चे की मां ने रात में ही थाना दोघट में आरोपी किशोर को नामजद कर तहरीर दी । पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर आरोपी किशोर को रात में ही हिरासत में ले लिया है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया पीड़ित बच्चे को बुधवार को मेडिकल के लिए बड़ौत सीएचसी में भेजा और शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें