फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरफाबाद में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। सरफाबाद गांव में रास्ते में चारपाई बिछाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव के रामकुमार ने बताया उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोस के विजय ने रास्ते में चारपाई बिछा रखी थी। रामकुमार ने उसको वहां से हटाने के लिए कहा, इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के रामकुमार और उसका बेटा मनोज , दूसरे पक्ष से विजयपाल और उसका बेटा राहुल घायल हो गया। इससे वहां हंगामा हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने विवाद शांत कराया। दोनो पक्षों ने पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें