बागपत। दरोगा की कार्यशैली पर सिरसली गांव के लोगों ने सवाल उठा दिए है। उन्होंने कहा आरोपी दरोगा गांव में पार्टीबाजी बना रहा है। उन्होंने भाजपा विधायक योगेश धामा से शिकायत की।
सिरसली गांव के पूर्व प्रधान सत्यवीर फौजी, हरेंद्र सिंह, मित्रपाल, तेजपाल, वेदपाल और हरवीर ने बागपत पहुंचकर कहा कि बिनौली थाने में तैनात एक दरोगा कुछ लोगों के कहने पर निर्दोष लोगों के खिलाफ 107-116 की कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों गांव में हुए मामूली विवाद में फैसला होने के बाद भी लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी गांव में पार्टीबाजी बना रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने विधायक योगेश धामा से दरोगा को वहां से हटवाने की मांग की है।