फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के पति समेत दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दाहा गांव में विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोपी पति समेत दो लोगों ने कोर्ट में सरेंडर किया। खेकड़ा निवासी साईस्ता का निकाह दाहा गांव में हुआ था। वह चार जून को झुलस गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसके मायके वालों का कहना था कि साईस्ता के ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। आरोपी ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। दोघट थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया साईस्ता ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में उसकी सास बानो को जेल भेजा था। अन्य आरोपी फरार चल रहे है। केस के दो आरोपी अनीस और ताहिर ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपी अनीस मृतका का पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें