फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में लात मारने से महिला का गर्भपात, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में लात मारने से महिला का गर्भपात
विज्ञापन


बागपत। शहर की माता कॉलोनी में भैंसा बुग्गी की बाइक में मामूली साइड लगने पर गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उसके पेट में लात मारी। इससे उसको सात माह का गर्भपात हो गया। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बुधवार देर रात परिजन बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां हंगामा कर आरोपी छह भाई और बहनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बागपत की माता कॉलोनी निवासी व्यक्ति आबाद ने बताया वह छह जून को शाम करीब चार बजे अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर घर जा रहा था। जैसे ही बुग्गी घर के सामने पहुंची। वहां पर पहले से ही पड़ोस के नदीम पुत्र शहजाद, सुहैल, सीबू और राजू पुत्र शहजाद की ई-रिक्शा खड़ी हुई थी। उसी समय सुहैल बाइक से आया। रास्ते में जगह न होने से उसकी बाइक में मामूली बुग्गी की साइड लग गई। सुहैल ने आवाज लगाकर अपने भाइयों को बुलाया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई उसकी पत्नी फलसूम बेगम के साथ सुहैल की बहन साजिया और लाडो ने मारपीट शुरू कर दी। उसके पेट में लात-घूंसे मारे। फलसूमा बेगम सात माह की गर्भवती होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसको गर्भपात हो गया। आरोप है शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार की रात में कोतवाली में बच्चे का शव ले जाकर हंगामा किया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाद में कोतवाली में शहजाद के बेटे नदीम, सुहैल, सीबू, राजू, बेटी साजिया और लाडो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें