फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरौदा बिजलीघर में ग्रामीणों ने जेई को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। तितरौदा गांव में स्थित बिजलीघर में ग्रामीणों ने जेई को बंधक बनाकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि आबादी के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। निगम के खिलाफ की नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी यदि गांव के ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि नहीं की तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तितरौदा बिजलीघर में हंगामा कर बताया कि गांव में पिछले 20 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका कारण बिजलीघर में आठ एमवी के ट्रांसफार्मर का खराब होना बताया जा रहा है। बिजलीघर की क्षमता 23 एमवी की है जो कि लगभग 15 से 20 गांव में आपूर्ति होती है। विभाग की ओर से 20 दिन बाद भी जब ट्रांसफार्मर रखा तो आठ एमवी की जगह पांच एमवी का ट्रांसफार्मर रखा। ग्रामीणों ने इसके विरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब यहां की क्षमता आठ एमवी से भी पूर्ति नहीं हो रही है तो कम क्षमता का ट्रांसफार्मर इससे पूर्ति क्या करेगा। जेई और अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी जब तक हमारी समस्या का समाधान नही होगा कर्मचारी ऐसे ही बंधक रहेगा। यशपाल प्रधान, मुकेश, सुशील, बबली, मनोज, सुधीर, वीरपाल कौशल, यस, अमित, योगेश, सूरजभान, कवींद्र आदि रहे।
दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता सुधाकर ने कहा कि गांव में आठ एमवी ट्रांसफार्मर की जरूरत है। अभी विभाग में इतनी पावर क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं है। इसे देखकर वहां पांच एमवी का ट्रांसफार्मर रखवा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जल्द उनकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास होगा। जेई को बंधक बनाने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर आंदोलनकारी ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें