बागपत। मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में सोमवार की रात में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश आदेश बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से स्कार्पियो लूट व हत्या में फरार चल रहा था। बड़ौत कोतवाली से उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित । इस घटना में उसका एक और साथी फरार है।
23 अप्रैल को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से आदेश पुत्र ब्रहम पाल, राहुल पुत्र राम कुमार निवासी भौरा कलां, , उपेंद्र उर्फ उप्पा निवासी बावली ने स्कार्पियो कार लूट की। उसके चालक टीकाराम पुत्र फूल सिंह निवासी दीनापुर थाना भिंड़ मध्यप्रदेश की हत्या की। यह मुकदमा शामली जनपद के कांधला थाने में दर्ज कराया। बाद में घटना स्थल बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का मिलने पर मुकदमा बड़ौत ट्रांसफर किया। बदमाश उपेंद्र उर्फ उप्पा को पुलिस ने जेल भेजा। आदेश और राहुल फरार चल रहे थे। पुलिस ने आदेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया । सोमवार की रात में मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में बदमाश आदेश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि मृतक आदेश पर जनपद में उस पर मात्र एक ही मुकदमा दर्ज है। फरार उसके साथी राहुल को पकड़ने के प्रयास में पुलिस जुटी है। उस पर भी जल्दी ही इनाम घोषित किया जाएगा।
छह साल पहले पुलिस पर फायरिंग कर भागा था आदेश
बागपत। मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी आदेश पर बागपत कोतवाली में भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। 27 जून 2013 को नैथला गांव के जंगल में पुलिस से आदेश, उसके भाई हरीश निवासी भौंरा खुर्द व उपेंद्र उर्फ उप्पा निवासी बावली की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने उपेंद्र उर्फ उप्पा को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से देसी रिवाल्वर बरामद हुई थी। जबकि दोनों भाई भाग निकले थे। एसएसआई आशाराम ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।