फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बागपत। शहर के नौराजपुर रोड पर शनिवार रात घर में घुसकर नगदी, जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मेें पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नौरोजपुर रोड बागपत निवासी सुनीता पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र के मकान में शनिवार रात मोहल्ले का ही आकाश घुस गया था। उसने पुत्रवधू सोनिया व उसके बेटे को बंधक बनाकर 20 हजार की नगदी व जेवरात लूट लिए थे और विरोध करने पर महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि युवक ने घर में घुसकर चोरी की थी। लूटपाट व महिला का गला दबाकर मारने का आरोप गलत निकला। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें