फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बिनौली पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर गांव के गौरव की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही तमंचा व कारतूस बरामद किए। मामा के इशारे पर तीन युवकों ने मिलकर उसकी हत्या की । मुख्य आरोपी पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुका है। एक आरोपी फरार है।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2018 को धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी गौरव पुत्र आनंद राणा की गला रेत कर हत्या की। मृतक के पिता ने गांव के ही पारुल समेत चार युवकों के नामजद मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी पारूल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। तीन आरोपियों की नामजदगी गलत पाने पर पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। पुलिस विवेचना में अनुज पुत्र हरेंद्र निवासी हरि सिंह चौक थाना किला जनपद पानीपत हरियाणा, रोबिन निवासी करनावल जनपद मेरठ के नाम प्रकाश में आए । एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फरार आरोपी अनुज पर एक माह पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बिनौली पुलिस ने शनिवार को धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल से आरोपी अनुज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया मृतक गौरव उसके मामा सत्यपाल उर्फ नीटू की हत्या करना चाहता था। उसके ममेरे भाई पारुल ने गौरव की हत्या करने की योजना बनाई। 28 अगस्त को मामा सत्यपाल उर्फ नीटू के कहने पर पारुल, अनुज व रोबिन मृतक गौरव को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गए और उसकी गला रेत कर हत्या की। हत्या करने के बाद वह सहारनपुर के पंजाबी बाग कॉलोनी में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बहन और मां ने की नीटू की हत्या
बागपत। पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव की बहन खुशबू और मां मोहन देवी ने 21 अगस्त को गांव के सत्यपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या की। मृतक नीटू पकड़े गए आरोपी अनुज का मामला था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों परिवार हो चुके हैं बर्बाद
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में आनंद राणा ौर मृतक सत्यपाल उर्फ नीटू के बीच 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इनके पिता तीन भाई थे। इनमें से एक अविवाहित थे। उनकी 22 बीघा जमीन सत्यपाल को मिल गई । इस जमीन को लेकर दोनों परिवार के बीच खूनी रंजिश चल रही है। आनंद राणा के बेटे अंकित व गौरव की हत्या हो चुकी है। उसकी पत्नी और बेटी ने सत्यपाल की हत्या कर दी थी। दोनों परिवार बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें