फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी है हाथ की हड्डी, थाने में दर्ज एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के पट्टी बंजारान में घरेलू हिंसा के चलते विवाहिता को पति समेत तीन लोगों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। विफल होने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। वह गंभीर घायल हो गई। एक हाथ की हड्डी तोड़ दी। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन दोघट पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज कराई। पीड़ित ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे में धारा बढ़ाने एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी गांव की पट्टी बंजारान निवासी नौबहार ने बताया कि उसकी बेटी साहिबा का निकाह खुशहाल के साथ हुआ । शादी के बाद से ही महिला घरेलू हिंसा की शिकार है। दो जून को पति, सास व ससुर ने साहिबा की बेरहमी से पिटाई की। उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। पिटाई से वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता नेे आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से सांठ गांठ कर उनकी तहरीर बदल दी और आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया था। पुलिस नेेे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी महिला को मारने की धमकी दे रहे है। उसने मुकदमे में धारा बढ़ाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने दोघट थाना पुलिस को मुकदमे में धारा बढ़ाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें