फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान को किया रेफर, पुलिस को फोनी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बदमाश दीवान को किया रेफर, पुलिस को फोनी की तलाश
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। पुलिस मुठभेड़ घायल हुए 25 के ईनामी धर्मेन्द्र उर्फ दीवान को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। उसका मेरठ के मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को चकमा देकर भागे उसके साथी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गैडबरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मेरठ जनपद के अट्टा चिंदौड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ दीवान पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। वह ढाई लाख के ईनामी रहे राहुल खट्टा गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। घायल बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ दीवान को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश का मेरठ के मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को चकमा देकर भागा उसका साथी विकास उर्फ फोनी गांव ककड़ीपुर थाना रमाला का रहने वाला है। उस पर भी 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। दोनों ने छपरौली में बिजली कर्मियों से 7.62 लाख रूपये की लूट की थी। पकड़े गए धर्मेंद्र पर बागपत के अलावा मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद तथा उत्तराखंड में 23 मुकदमे दर्ज है। मेरठ के सरूरपुर थाना में 13 मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाश रमाला और दोघट थाना क्षेत्र में ही रह रहे थे। अपराध करने के समय ही निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें