फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर व्यक्ति पर तमंचा तान दिया और लाठी-डंडों हमलाकर दिया। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। कोतवाली में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने चार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी सरफराज ने बताया कि पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सांय साढ़े तीन बजे आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फोन कर सिसाना गांव से दो युवकों को बुला लिया। दोनों युवक तमंचे लेकर पहुंचे और पीड़ित को मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सिसाना गांव निवासी युवक को तमंचे के साथ पकड़ा है। पीड़ित की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें