फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का शव अनाज मंडी के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता किसान का क्षत विक्षप्त शव शहर में अनाज मंडी के समीप खेत में पड़ा मिला। किसान की स्कूटी भी समीप स्थित कब्रिस्तान के झाड़ियों में पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही पुलिस ने हत्या की आशंका जाकर महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है। कोतवाल ने कहा पहचान छिपाने को हत्यारों ने किसान के चेहरे को ईट पत्थरों से कुचल दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही किसान के परिजनों का बुरा हाल है।
शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान देवेंद्र (45) पुत्र विजयपाल सोमवार को शाम करीब सात बजे स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला । जब वह देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल का स्विच आफ आ रहा था। परिजनों ने कोतवाली में देवेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और परिजनों को लेकर संभावित स्थानों पर लापता की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को दोपहर के समय पुलिस ने डाग स्कवॉयड की टीम को बागपत से बुलवाकर अनाज मंडी स्थल के आस पास तलाश करनी शुरू की। साथ ही परिजन भी पुलिस के साथ रहे। इसी दौरान अनाज मंडी से सटे कब्रिस्तान की झाड़ियों में देवेंद्र की स्कूटी पड़ी मिली। इसके बाद आसपास के खेतों की जांच की गई। कब्रिस्तान के सामने कुट्टू के खेत में देवेंद्र का शव क्षत विक्षप्त हालत में पड़ा मिला। उनका चेहरा हत्यारों ने पत्थरों से बुरी तरह कुचला। साथ ही कुछ मिट्टी और झाड़ियों में मृतक के शरीर को दबा दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही मृतक किसान के पुत्र निखिल और परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव शाम करीब पांच बजे बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात तक किसान के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। देर रात तक किसानपक्ष ने तहरीर भी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि किसान के शव को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उनका चेहरा ईंट पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र हत्याकांड में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। पुलिस की तीन टीमें गठित कर संदिग्धों की तलाश में धरपकड़ के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें