फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 15 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में 20 दिन पहले हुई गोकशी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर गोवंशीय पशु काटने में प्रयुक्त की गई खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि निरपुड़ा गांव में 31 मई को इकबाल पुत्र नजीर के मकान में गोवंशीय पशु का कटान किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पप्पन राणा ने इकबाल, उसके बेटे फरमान, आमना पत्नी इकबाल, नूरजहां पत्नी नजीर, मुरसलीन पुत्र फीमू के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने इकबाल को पहले ही गिरफ्तार किया। चार आरोपी फरार चल रहे थे। एसपी ने फरमान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। दोघट थाना पुलिस ने बुधवार को भड़ल गांव के जंगल से इनामी फरमान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गोकशी में प्रयुक्त की गई खुखरी बरामद की।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी इकबाल गोवंशीय पशु को खरीदकर लाया था। इस मामले में दो महिला समेत तीन आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें भी पकड़ने की कोशिश कर रही है। निरपुड़ा गांव में गोकशी की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें