बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के पास गत देर शाम एक अज्ञात वाहन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रही भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे भैंसें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे बावली गांव का किसान दीपक अपनी भैंसा-बुग्गी मेें सवार होकर खेत से घर जा रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो बड़ौत से शामली की ओर जा रहे एक वाहन नेे उनकी भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे भैंसें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान दीपक ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। इस हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। इस हादसे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा - बुझाकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने भैंसें और मार्ग से हटाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।