चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना पुलिस ने घिटौरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। युवक किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह घिटौरा मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रहे थी। इसी समय एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। पकड़ा गया आरोपी लवेंद्र पुत्र नरेंद्र निवासी सेक्टर 10 नरेला दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।