फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजीं जेसीबी, विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाई गई अस्थाई दुकानें हटवाई। जेसीबी मशीन से स्थाई अतिक्रमण को तुड़वाया गया। नगर पालिका के कर्मचारी दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर ले गए। कई जगह व्यापारियों ने अभियान के विरोध में हंगामा किया। इस दौरान कुछ व्यापारी जेसीबी के सामने भी खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें हटाया। बागपत कोतवाली में समस्या सुन रहे डीएम और एसपी से व्यापारियों ने मुलाकात कर समय मांगा। डीएम ने व्यापारियों को 24 घंटे का समय दिया है। यदि व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
जिलाधिकारी पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, तहसीलदार राम नयन सिंह, कानूनगो रोहित तोमर, नगर पालिका के जेई मुरलीधर, वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। राष्ट्र वंदना चौक से अभियान शुरू हुआ। बड़ौैत रोड पर दोनों तरफ दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। सड़क पर रखे सामान को नगर पालिका कर्मचारी उठाकर ले गए। इसके बाद टीम चमरावल रोड पर पहुंची। जेसीबी मशीन से दुकानों के बाहर किए गए स्थाई अतिक्रमण को तुड़वाया। यहां से पुलिस व प्रशासन की टीम एसपी दफ्तर चौराहे पर पहुंची। होली चौक पर लगे स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तुड़वाया दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर रखे काउंटर, बैंच व अन्य सामान को पालिका कर्मचारी उठाकर ले गए। शौकत मार्केट में दुकानों के आगे लगाए गए टीन शेड को जेसीबी मशीन से तुड़वाकर जब्त किया। सड़क पर रखे सामान को हटवाया। व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया। व्यापारियों ने बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से व्यापारियों की नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगाया।
व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी कोतवाली में थाना दिवस में शिकायत सुन रहे डीएम व एसपी से मिले। अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा। डीएम पवन कुमार ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया। यदि व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर से अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शुक्रवार को शाम के समय व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे दी गई थी, लेकिन व्यापारियों ने फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया। अब पुलिस सख्ती से अतिक्रमण हटवाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में संजय रूहेला, सुरेंद्र वर्मा, जाहिद, दीपक, सुभाष, प्रवीण, राहुल शर्मा, नफीस, भूरी, अनिल, ओमपाल आदि शामिल रहे।

शौकत मार्केट में व्यापारियों के दो पक्षों में कहासुनी
बागपत। शौकत मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष का कहना था कि कुछ लो हर बार विरोध करते हैं, जो गलत है। श्रीनिवास चौहान का कहना था कि कुछ लोग गलत तरीके से विरोध करते हैं। बाद में यही लोग अतिक्रमण करा देते हैं। व्यापारियों के हितों के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी दुकानदार और व्यापारियों को एकराय होना चाहिए। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर शांत किया। इसके बाद व्यापारी शांत हो गए।

पुलिस - प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया
बागपत। सपा नेता शफीक सलमानी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। उसने पुलिस व प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उसने बताया कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है। बड़े व्यापारियों की दुकानों के आगे से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा। छोटे व्यापारियों को पुलिस परेशान कर रही है। उनका सामान तक तोड़ दिया। इसके बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जबरन सामान उठाकर ले जाने का आरोप
बागपत। बड़ौत रोड अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी जबरन दुकानदारों से सामान छीनकर ले गए। दुकानदार विकास से चाट का काउंटर, संजय चौहान से काउंटर, टीन, अंकुर चौहान से टीन, मीत भाई प्रीत भाई दुकान मालिक अजय से काउंटर जबरदस्ती छीनकर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने नाले से पीछे सामान रख रखा था। उसके बाद भी उनका सामान उठाकर ले गए। राष्ट्र वंदना चौक पर मंगल की शिकंजी की ठेली पलट दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें