खेकड़ा (बागपत)।
चोरों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खडे़ तीन ट्रक से शुक्रवार की रात्रि में 350 लीटर डीजल चोरी किया। पीड़ित ट्रक चालकों ने खेकड़ा कोतवाली में ट्रकों से तेल चोरी होने तहरीर दी।
कुंडली हरियाणा निवासी जितेंद्र, रोहताश व महिपाल शनिवार की सुबह खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह तीनों ट्रक चालक हैं। शुक्रवार की रात्रि में वह अपने ट्रक को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़ा कर आराम कर रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय तेल चोर गिरोह के सदस्यों ने उनके तीन ट्रकों से करीब 350 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब वह ट्रकों को लेकर जाने लगे तो ट्रक स्टार्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें ट्रक से तेल चोरी होने का पता लगा। पीड़ित ट्रक चालकों ने कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार से तेल चोर गिरोह का सुराग लगाकर तेल बरामद कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने चोरों का सुराग लगाने का आश्वासन दिया।