फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। नगर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर प्लेटफार्म पर खड़े होकर अपने भाई का इंतजार कर रही एक युवती से एक मनचले ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाएं जाने पर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने युवक को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भीड़ को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र की युवती बृहस्पतिवार दोपहर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी होकर अपने भाई का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वहां पर एक मनचला आया और मोबाइल से युवती के फोटो खींचने लगा। फोटो खींचने के बाद मनचले ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की तो युवती ने शोर मचाया दिया। इस पर वहां पर खड़ी यात्रियों की भीड़ ने मनचले को दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची मनचला भीड़ को चकमा देकर भाग निकला। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्वत का कहना है कि मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें