फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक के दो छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़का रोड़ पर दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे दो छात्रों को पांच-छह युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवक एक छात्र का मोबाइल और चेन भी छीनकर ले गए। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। घायल छात्र को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल छात्र आदर्श पुत्र योगेश कुमार इलाहाबाद का रहने वाला है। जबकि उसका साथी छात्र भावेश मित्तल पुत्र पवन कुमार खुर्जा बुलंदशहर का रहने वाला है। वे बड़का रोड स्थित दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में सिविल फाइनल के छात्र है। बृहस्पतिवार की शाम वे परीक्षा देकर जैसे ही गेट पर आए तो पांच-छह युवकों ने उन्हें बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। जब वे जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बाद में भावेश तो भाग निकला, लेकिन आदर्श की उन्होंने सड़क पर लेटाकर पिटाई की और उसका मोबाइल और चेन भी छीनकर ले गए। जिस समय यह घटना हो रही थी तो वहां काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। बाद में छात्रों की मदद से दोनों घायल छात्र बड़ौत कोतवाली पहुंचे और वहां पांच-छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर छात्र आदर्श को सीएचसी में भर्ती कराया है जबकि भावेश को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें