खेकड़ा (बागपत)।
मीडिया कर्मियों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शामली में मीडियाकर्मी की पिटाई करने के आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कराने और पत्रकारों की सुरक्षा दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा पत्रकार संघ के सदस्य तहसील में पहुंचे और तहसीलदार यदुवंश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया जाना आम बात हो गई है। इससे पत्रकारों में आक्रोश है। उन्होंने शामली में मीडिया कर्मी के साथ मारपीट करने आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और पत्रकारों को सुरक्षा दिलाने की मांग की। इस दौरान फोटो सिंह धामा, , डॉ. दीपक धामा, इंशाद अली, उमेश शर्मा, शशि धामा, नौशाद अली, नीरज त्यागी, आशीष त्यागी आदि रहे।
बदसलूकी करने वालों की हो सेवाएं समाप्त
बागपत। विश्वकर्मा एकता विकास सभा के अध्यक्ष एवं सर्वोदय सेवा संस्था समिति के सचिव एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने शामली में पत्रकार के साथ रेलवे पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट करने पर रोष प्रकट किया। प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जीआरपी पुलिस का यह तानाशाही रवैया को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया।