फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियों पर लाखों की लूट का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी और गढ़ी नवादा में दो गैस एजेंसियों हुई लाखों की लूट का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। जिले की गैस एजेंसियों के संचालकों ने एएसपी से मुलाकात कर खुलासे की मांग की और चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में खुलासा नहीं हुआ तो जिले की सभी गैस एजेंसियों हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों ने एएसपी रण विजय सिंह को बताया कि घिटौरा गांव निवासी विनोद की गढ़ी कलंजरी-घारीपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी पर आठ जून को कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। एक बदमाश मुंह पर कपड़ा चपेटे थे। आधे घंटे बाद तीनों बदमाशों ने गढ़ी नवादा-फुलेरा मार्ग स्थित जवाहर गैस एजेंसी पर कर्मचारी को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ। इससे गैस एजेंसी संचालकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आए दिन एजेंसियों पर लूट की वारदात हो रही है। पांच दिन में लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए। गैस एजेंसियों पर सुरक्षा प्रदान कर एजेंसी संचालकों को हथियारों के लाइसेंस दिए जाए। चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जिले की सभी गैस एजेंसियों पर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। एएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। इसमें अजय चौहान, डॉ. बिजेंद्र पंवार मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें