बागपत। लधवाड़ी गांव के जंगल में तीन लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने अवशेषों को खेत में गड्ढा खोदकर दबवा दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने रस्सी, गंड़ासा और छुरा भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
मंगलवार की रात में लधवाड़ी गांव के जंगल में गोकशी की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा गोकशी कर रहे आरोपी उमेश और विनीत निवासी लधवाड़ी को दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी सांड़ को रस्सी से बांधकर कटान कर रहे थे। उनके पास से एक गंड़ासा, रस्सी और छुरा बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने गो अवशेषों को खेत में ही गड्डा खुदवाकर दबा दिया। बाद में पुलिस दोनों आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी उमेश और विनीत तथा फरार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी उमेश और विनीत को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेजा। जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।