फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड पर स्थित एक लैब के संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांधी रोड पर एक पैथोलॉजी लैब है। इसके संचालक दीपक पुत्र राज कुमार निवासी कंकरखेड़ा मेरठ हैं। दीपक के मुताबिक मंगलवार को वह अपनी लैब पर बैठे थे। तभी तीन युवक आए और उन्हें लैब से खींचकर लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूूसरी घटना लुहारी मार्ग पर हुई। लुहारी गांव का सचिन बाइक से अपने गांव से बड़ौत आ रहा था। रास्ते में रेत की बुग्ग्यिां बड़ौत की ओर जा रही थी। जब उसने उनसे साइड मांगी तो उनमें कहासुनी हो गई। इस पर बुग्गी चालकों ने फावड़ों से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने कोतवाली पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें