बागपत। शहर में बड़ौत रोड पर मामूली विवाद को लेकर युवक ने बाइक मिस्त्री के सिर में ताला मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
बड़ौत रोड बागपत निवासी राजेंद्र अत्री पुत्र गोरी सिंह अत्री बाइक मिस्त्री है। रविवार को वह बड़ौत रोड पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में सिसाना गांव के एक युवक से उसका मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने उसके सिर में ताला मारकर घायल कर दिया।