बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में शनिवार की शाम एचटी विद्युत लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में आग लग गई और करीब 40 घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर बैंक में लगी आग बुझाई। बैंक में आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दो महिला समेत छह लोग आग से झुलस हुए है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की।
जिवाना गुलियान गांव में जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। जिससे तेज धमाके के बाद फाल्ट हो गया। फाल्ट से गांव में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में आग लग गई। बैंक शाखा बंद होने कारण अंदर से धुआं निकलने लगा। फाल्ट से करीब 40 ग्रामीणों के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। घरों में काम करते समय उपकरणों में लगी आग से साजिदा, इस्लाम, मुस्तकीम, यूसुफ, रिहान, साबिर, साईसता, शोएब आदि झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। इस्लामिया मदरसे में भी लाखों के उपकरण फुंक गए। बैंक में लगी आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने बंद बैंक का दरवाजा किसी तरह खोला। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर बैैंक मेें लगी आग बुढ़ाई। आग से बैंक में हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
पूर्व सैनिकों की बैठक आज
दोघट। भूतपूर्व सैनिक संगठन के बिनौली ब्लॉक की बैठक मुलसम गांव में रविवार को प्रेमपाल के आवास पर होगी। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी ने दी।