फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ईट भट्ठे में गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। तिलवाड़ा गांव के पास ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भट्ठे के अंदर से मजदूर का शव निकाला। उसके सिर में चोट का निशान था। भट्ठे में आग नहीं लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रयागराज के नवाब गंज थाना क्षेत्र के लाई गांव निवासी राम सेवक (50) पुत्र मुरारी छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव के पास सुदेश पाल के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार को मजदूर का शव भट्ठे के अंदर पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। भट्ठे में आग नहीं लगी होने के कारण शव जल नहीं पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भट्ठे के अंदर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भट्ठा मालिक ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी थी। रात्रि में नशे में होने के कारण भट्ठे में गिर गया होगा। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें