फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्वास्थ्य कर्मी और दिल्ली के युवक से लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बदमाशों ने फखरपुर अंडर पास के समीप तमंचे के बल पर खेकड़ा सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी से नगदी और मोबाइल लूट लिया। साथ ही पाठशाला मार्ग पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर शाहदरा निवासी व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में बाइक, नगदी और मोबाइल लूटने की तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी प्रदीप कुमार खेकड़ा शहर स्थित सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी के पद पर तैनात है। मंगलवार को शाम करीब आठ बजे वह खेकड़ा से सामान की खरीदारी कर गांव लौट रहा था। जब वह फखरपुर मार्ग पर रेलवे अंडर पास के समीप पहुंचा। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे मुंह पर कपड़ा लपटे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोका और डरा धमकाकर उससे सात हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट कर बदमाश खेतों में चले गए। पीड़ित ने गांव में जाकर परिजनों एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कई घंटे क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में लूटपाट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शाहदरा गोल चक्कर निवासी गजेंद्र पुत्र संजय मंगलवार को खेकड़ा शहर के मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में पूजा अर्चना करने आया। शाम के समय करीब नौ बजे वह पूजा अर्चना कर वापस शाहदरा जा रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग पर स्थित एक पावरलूम इकाई के समीप पहुंचा तभी मार्ग पर खड़े दो युवकों ने उसे तमंचे के बल पर रोका। और उससे बाइक व मोबाइल लूट लिया। साथ ही विरोध करने पर बदमाश से जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में लूटपाट की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें