फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में 19 घंटे बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मवी कलां गांव के पास यमुना नदी में डूबे लोनी के युवक के शव को गोताखोरों ने 19 घंटे बाद ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी गुलाब (24) पुत्र ब्रजपाल सोमवार को अपने दोस्त संदीप, मनोज, अरुण, अमन, जितेंद्र के साथ सोमवार को मवी कलां गांव के सामने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे यमुना नदी मेें नहा रहे था। नहाते समय सभी युवक गहरे पानी में डूब गए थे। लोगों ने पांच युवकों को बचा लिया। जबकि गुलाब गहरे कुंड में समा गया था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गोताखोरों को लेकर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली थी। मंगलवार की सुबह पुलिस फिर से गोताखोरों को नदी पर लेकर पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे गोताखोरों को एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे यमुना नदी में बने गहरे कुंड में डूबे युवक का शव मिला। उन्होंने शव को बाहर निकाला। युवक का शव मिलने पर वहां पर मौजूद परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। गहरे कुंड से शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें