फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने विवाहिता को किया जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना बिनौली के दरकावदा गांव में दहेज के लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला मेरठ के लिए रेफर किया। पीड़ित के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ करवाई की मांग कर थाना बिनौली में तहरीर दी।
विज्ञापन

अशफाक निवासी दौलतपुर थाना बालैनी ने तहरीर में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन रूबी की शादी थाना बिनौली के दरकावदा गांव में युवक के साथ शादी की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज लाने के लिए बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिछले काफी समय से ससुराल वाले तीन लाख नगद और कार की मांग कर रहे थे। दो दिन पूर्व बहन का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे यहां से ले जाओ नहीं तो ससुराल वाले उसकी हत्या कर देंगे। आरोप है कि मंगलवार को बहन के ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर केरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर आग बुझाई और घटना की जानकारी उसके मायके वालों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवती को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें