बड़ौत (बागपत)।
तहसील में विक्रम के हत्यारोपियों की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरने व प्रदर्शन जारी रहे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता कर रहे राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ौत कोतवाल से उन्होंने बताया कि वे इस खुलासे को लेकर हर तरह से जांच कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि कुछ सत्ताधारी पक्ष के नेता प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि धरने को 18 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई भी बड़ा अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। क्रमिक अनशन पर कमला देवी, आशा देवी, अनु, सत्यवीर, अजय बैठे हैं। धरने पर संतोष, शीतल सिंह छपरौली, कपिल, राजेंद्र कुमार, सोहनवीर सिंह, बलराम, अन्नू, अजय कुमार, अजित सिंह, अरुण, अमित आदि रहे।