फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में विफल होने पर महिला को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर दरांती मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति मेरठ एक फैक्ट्री में ड्यूटी करते हैं और बेटा ग्राम विकास अधिकारी का टेस्ट देने गया था। सोमवार को शाम करीब सात बजे वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोस के दो युवक घर में घुसे। अकेला पाकर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने महिला के हाथ में दरांती मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने बालैनी थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने महिला को डाक्टरी के लिए पिलाना सीएचसी भेजा और आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह ने कहा मामला आपसी विवाद का है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें