सूजरा गांव में शनिवार की रात्रि में मोबाइल टॉवर से बैट्री चोरी कर रहे चोरों और टॉवर कंपनी की पेट्रोलिंग टीम के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से दस राउंड फायरिंग हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। टॉवर से चोरी गई बैट्री की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये के लगभग बताई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी।
रिलाइन्स टॉवर कंपनी की पेट्रोलिंग टीम के इंचार्ज पारुल कुमार ने बताया कि सूजरा गांव में शनिवार की रात्रि में टीम टॉवरों पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान टॉवर से कार द्वारा बैट्री चोरी कर भाग रहे चोरों से उनकी मुठभेड़ हो गई। बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने गोलियां चला दी। उन्होंने अपना बचाव किया। उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। उसने बताया कि बदमाश टॉवर से तीन बैट्री चोरी कर ले गए हैं। इनकी कीमती साढे़ तीन लाख रुपये है। पारुल कुमार ने थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टॉवर से बैट्री चोरी हुई है। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जबकि फायरिंग की बात गलत है।