दोघट (बागपत)।
मौजिजाबाद नांगल के गजेंद्र उर्फ बिट्टू हत्याकांड में फरार दो आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थानाध्यक्ष का घेराव किया। थानाध्यक्ष ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं मृतक के चचेरे भाई को भी जान का खतरा बना हुआ है।
मौजिजाबाद नांगल गांव में आठ सितंबर की रात में गजेंद्र उर्फ बिट्टू की पेचकस से गोदकर हत्या की। इस मामले में मृतक के भाई मुजेंद्र ने गांव के ही सुमित, भूल्लर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने भूल्लर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में मुख्य आरोपी सुमित समेत दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थानाध्यक्ष चितवन कुमार का घेराव किया। परिजनों ने कहा फरार आरोपियों से मृतक के चचेरे भाई मोनू को भी जान का खतरा बना है। आरोपी मोनू की हत्या कर सकते हैं। एसओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में लगी है।