बड़ौत (बागपत)। तीन माह पूर्व बावली गांव में गगन की हत्या करने को लेकर हुई फायरिंग में वह घायल हुआ था। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन तीन लोग इसमें प्रकाश में आए थे। इस घटना में मुख्य आरोपी का पुलिस ने न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने घटना में होना कबूल कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया।
22 जून 2018 को बावली गांव में गगन पर तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की, इससे उसको पेट, हाथ, पैर समेत छह गोलियां लगी। उपचार के बाद वह बच गया, लेकिन इस मामले में किसी को नामजद नहीं किया। एसएसआई रमेश सिद्धू ने बताया कि इस मामले में तीन लोग प्रकाश में आए, इसमें विक्रांत पुत्र रत्न सिंह पट्टी चौधरान बड़ौत व अरुण ने न्यायालय में सरेंडर किया। अभी तायूस फरार चल रहा है। पुलिस ने विक्रांत का बागपत न्यायालय से सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने घटना में होना कबूल कर घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद कराया है।