कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात ईंट भट्ठे पर तीन युवकों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित परिवार रात में ही कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे के लगभग महिला शौच के लिए गई । इसी दौरान एक गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ जबरन रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराब सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। रात में ही पीड़ित परिवार घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि भट्ठे पर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।