फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में युवक पर तमंचा ताना, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में मामूली विवाद को लेकर 5-6 छात्रों ने घर में घुसकर शोभित पुत्र देवेंद्र पर तमंचा तान दिया और गोली से मारने की धमकी दी। युवक ने विरोध किया तो उसे तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। इस संबंध देवेंद्र ने छात्रों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


तीन शराब तस्कर पकड़े
बागपत। कोतवाली पुलिस ने पक्का घाट से साबू पुत्र बाबू निवासी कोर्ट रोड बागपत व रहीसू पुत्र जिकरिया माता कॉलोनी बागपत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक व 95-95 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। वहीं चांदीनगर थाना पुलिस ने मंसूरपुर से शशि पुत्र राजपाल सिंह निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें